Biography for facebook Ceo Mark Zuckerberg
मार्क ज़ुकेरबर्ग कौन है –
मार्क ज़ुकेरबर्ग वह लड़का है जिसने की सिर्फ 12 साल की उम्र में ही कंप्यूटर गेम्स बना डाले |ना जाने उसे क्या पड़ी थी , अपने कॉलेज में आते ही facemash नाम का सॉफ्टवेयर बनाया और उस आप पर दो लड़को या लड़कियों के फोटो compare करवाता, जहा की बताना यह होता की कौन हॉट है और कौन नॉट है |इस वजह से कॉलेज की कुछ लड़कियो ने मार्क के किलाफ शिकायत दर्ज कराइ, जिस वजह से मार्क को कॉलेज वालो और उन लड़कियो से माफ़ी मांगनी पड़ी |पर क्या अलग चाहत थी मार्क के अंदर कुछ सालो बाद फिर से द फेसबुक नाम का सॉफ्टवेयर बनाने लगे, अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर | फिर साल 2004 में द फेसबुक नाम को बदल कर फेसबुक कर दिया, मर्क ने , और देखते ही देखते ये सॉफ्टवेयर लोगो के बीच काफी लोगप्रिय होने लगा | आज अगर फेसबुक एक दुनिया हो तो वह दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी दुनिया होगी |
मार्क का जन्म कहा और कब हुआ –
शायद ही कोई या मार्क के परिवार वाले जानते होंगे की मार्क खुद एक ऐसा प्लेनेट बनायेगे, जहा अजनबी लोग दूसरे अजनबियों से बात करेंगे |मार्क का जन्म 14 मई 1984 को यूनाइटेड स्टेट्स के वाइट प्लेन्स नाम के शहर में हुआ |
मार्क के माता-पीता –

मार्क के माता का नाम karen kempner है, जोकि पेशे से एक मनो चिकित्सक है | वही उनके पीता का नाम Edward Zuckerberg है, वह पेशे से एक दन्त चिकित्सक है | इसके साथ ही मार्क की तीन बहने और भी है जिनके नाम कुछ इस प्रकार है – Randi Zuckerberg , Ariella Zuckerberg और Donna Zuckerberg |

मार्क और प्रोग्रामिंग –
मार्क बचपन से ही प्रोग्रामिंग भाषा सिखने लगे थे | जिसमें की उनके पिता उनका काफी साथ देते थे , कभी-कभी मार्क के पिता , मार्क के सवालो का जबाब नहीं दे पते थे | इसी को मद्दे नजर रखते और मार्क की प्रतिभा को देखते हुए , मार्क के पिता ने उनके लिए एक प्रोग्रामिंग भाषा सिखने वाले टीचर को अपने घर बुलाया, जोकि मार्क को प्रोग्रामिंग सिखाते थे , पर मार्क इतने गुनी थे की वह अपने टीचर को भी अपने सवालो से हैरान कर देते थे , जिस वजह से मार्क के टीचर उनसे कुछ परेशान और बहुत खुश रहते थे | खुश इस वजह से की वह इतने गुनी स्टूडेंट के टीचर थे |
मार्क ने अपने प्रोग्रामिंग से एक ऐसा सॉफ्टवेयर बनाया, जिससे की उनके पिता जब अपने दन्त चिकित्सक में होते तो वह अपने घरवालो से वहा बैठे-बैठे बात कर पाते ,जिस देखकर मार्क के पिता को मार्क पे बहुत गर्व हुआ और हो भी क्यों ना इतने काम उम्र में इतना बड़ा काम कोई छोटी बात थोड़ी है | हम भारत के युवाओ को भी यही एक चीज अपने जीवन में चाहिए होता है की हमारे माता-पिता हम पर गर्व करे |और क्या खूब रहा होगा ना जब 10 से 12 साल का एक लड़का कुछ ऐसा बना दे , जोकि की कई बड़े-बड़े लोग सोच भी ना सके |
मार्क और उनके दोस्त –
जिन्होंने की फेसबुक बनाने में उनकी मदद की।मार्क एक बहुत ही आला दर्जे के वक्ता या आम भाषा में कहे तो वह बहुत ही दोस्ताना वाले व्यक्ति है | जिस वजह से की उनके दोस्तों की संख्या बहुत थी, पर वह एक अच्छे वक्ता के साथ-साथ एक बहुत ही उमदा बिज़नेस मैन थे , इसी के चलते मार्क बहुत कम दोस्त बनाते पर जो दोस्त बनाते वह काफी भरोशेमंद होते |
उनके दोस्तों के नाम कुछ इस प्रकार है –
Eduardo saverin, andrew mccollum, dustic moskovitz और chris hughes , इन्ही दोस्तों के साथ मार्क ने फेसबुक को बनाया था |
क्या मार्क के पास कोई डिग्री है –
जहा तक सबको पता है की मार्क ने अपना कॉलेज ड्रॉपआउट ले लिया था | इसी वजह से मार्क के पास कोई डिग्री नहीं है , तो हम आपको बता दे की मार्क जुकरबर्ग को आखिरकार अपनी हार्वर्ड की डिग्री मिल गई।फेसबुक बनाने के लिए अपनी पढाई छोड़ने के बारह साल बाद, मार्क जुकरबर्ग वापस चले गए और हार्वर्ड विश्वविद्यालय में एक मानद उपाधि प्राप्त की, 2017 के स्नातकों को संबोधित करते हुए दुनिया को बदलने की शक्ति और महत्व के बारे में “उद्देश्य की भावना” के बारे में भाषण दिया।
YAHOO और FACEBOOK – biography for facebook
फेसबुक लांच होते ही लोगो में काफी लोगप्रिय हो गया , और 2006 आते-आते इसपे लगभग 50 करोड़ लोग जुड़ चुके थे | जिससे देखते ही कई बड़ी कम्पनियो ने फेसबुक को खरीदने का सोचा , जिसमें की YAHOO ने तो इन्हे 1 अरब डॉलर देने का प्रस्ताव रख दिया , पर मार्क ने इसे साफ़ इनकार कर दिया | क्युकी शायद उन्हें इस कंपनी का फ्यूचर पता था , की यह कंपनी आने वाले सालो में दुनिया की सबसे बड़ी कम्पनियो में गिनी जायेगी |
फेसबुक का पहला ऑफिस –
अब तक मार्क समझ गये थे की जिस चीज को उन्होंने बनाया है | वह भविष्य में काफी बड़ी कंपनी साबित होगी , इसी के चलते मार्क ने साल 2006 में आल्टो पालो जगह, जोकि california में स्थित है | वहा एक कमरा किराय पर लेकर फेसबुक का पहला ऑफिस बनाया | और आज भी इसी जगह फेसबुक का ऑफिस स्थित है |
मार्क ज़ुकेरबर्ग – द हैकर स्टोरी
ये बात शायद आपको हैरान करती हो की इतने बड़े कंपनी के फाउंडर हैकर कैसे हो सकते है, तो हम आपको बता दे की , ये बात उन्होंने खुद अपने एक इंटरव्यू में कही है की, चीजों को अच्छा करना तब ही पॉसिबल है जब आप उन्हें अलग – अलग करे या उसे तोड़े ,तब जाके शायद आप उन्हें और भी अच्छा कर सकते हो | यानि की हैकिंग को गलत चीज नहीं है जब तक की आप इसका उपयोग सही तरीके से करते हो |उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में Facemash नाम के सॉफ्टवेयर को बनाने के लिए अपने कॉलेज के एक साइट को ही हैक कर लिया था |
मार्क और स्टीव जॉब्स का रिश्ता –
मार्क ने अपने एक इंटरव्यू में यह बताया की जब भी उन्हें अपनी टीम या फिर फेसबुक को इंटरनेट पर कैसे मजबूत करे यह सवाल उनके मन में आता तो वह एप्पल के CO-FOUNDER स्टीव जॉब्स से सलाह लेते थे |
मार्क और उनकी वाइफ –

मार्क वैसे तो अपना ज्यादातर वक़्त अपने काम को ही देते थे , पर इसी बीच उन्हें प्रिसिला चैन नाम की लड़की से प्यार हो जाता है , फिर दोनों एक दूसरे को कुछ सालो तक डेट करने बाद 19 मई 2012 को एक दूसरे से शादी कर लेते है |फिर 2015 ख़त्म होते-होते उन्हें एक बेटी होती है , जिसका की नाम मक्सिमा चैन ज़ुकेरबर्ग होता है , जोकि 1 दिसंबर 2015 को जन्मी |वही इसके दो सालो बाद उन्हें एक ओर लड़की होती है , जिसका की नाम augusta चैन ज़ुकेरबर्ग होता है | उनकी दूसरी बेटी का नाम AUGUSTA इस लिए होता है क्युकी वह अगस्त के महीने में पैदा हुई थी |

मार्क और भारत के प्रधानमंत्री –

मार्क का साम्राज्य फेसबुक ने इतना ज्यादा लोगप्रिय है की मार्क सितम्बर 27, 2015 को भारत के प्रधानमत्री ” श्री नरेंद्र मोदी जी ” से एक मुलाकात की और वहा उन्होंने अपने बिज़नेस को और ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुंचने के ऊपर बात की और भारत के प्रधानमत्री ने भी मार्क की काफी प्रसंसा की |
मार्क कैसे बने अरबपति –
मार्क का सपना दुसरो के लिए था , जबकि बिज़नेस में भी यही बात पूरी तरीके से लागू होती है , की आप दुसरो तक अपना प्रोडक्ट कितना ज्यादा से ज्यादा पंहुचा सकते है | इसी के चलते मार्क ने जब फेसबुक को लॉच किया | तो उन्होंने बिज़नेस के इसी रूल को ध्यान में रखते हुए अपने प्रोडक्ट को दुसरो तक इतनी जल्दी से जल्दी पहुंचाया की वह महज 23 साल की उम्र में ही अरबपति बन गए और यह साल था 2007 |
मार्क और उनकी फेसबुक सैलरी –
जब ये बात हमने पता करने की कोशिश की तो हमे पता चला की , मार्क फेसबुक के CEO पद को सम्हालने के लिए मात्र 1 डॉलर चार्ज करते है। क्यों है ना यह अजीब बात |
मार्क ज़ुकेरबर्ग के ऊपर बानी मूवी –
इतने बड़े बिजनेसमैन के ऊपर मूवी ना बने , ऐसा तो हो ही नहीं सकता है | साल 2010 में अमेरिका में मार्क के ऊपर आधारित फिल्म बानी , जिसका की नाम “द सोशल नेटवर्क ” था | आपको भी ये मूवी जरूर देखनी चाहिए | मार्क और उनकी अन्य सोशल मीडिया मार्क ना केवल फेसबुक के मालिक है बल्कि वह व्हाट्सप्प और इंस्टाग्राम जैसे सोशल साइट के भी मालिक है | उन्होंने व्हाट्सप्प को करीबन 19 अरब डॉलर देकर अपने नाम किया , वही उन्होंने इंस्टाग्राम को 1 अरब डॉलर देकर अपने नाम किया |
मार्क ज़ुकेरबर्ग एक बहुत बड़े दानी –
आज मार्क की सम्पति लगभग 55 अरब डॉलर है | मार्क इतनी कम उम्र में इतने बड़े इंसान बने की उन्होंने यह साबित कर दिया की उम्र और सक्सेस का दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है |मार्क ने गिविंग प्लेज नाम के एक कागज पे अपने हस्ताक्षर भी किये है जिसका की मतलब यह है की मार्क के मरने के बाद उनकी सम्पति का आधा हिस्सा गरीबो और NGO को चला जायेगा | मार्क हम सभी युवा को आप से प्राणना लेना चाहिए |
फेसबुक के कुछ जबरदस्त फैक्ट्स को जानिए –
आप mark zuckerberg को facebook पर ब्लॉक नहीं कर सकते |
दुनिया में सबसे ज्यादा फेसबुक यूजर भारत में ही है |
Al pacino ने सबसे पहले फेसबुक पे अपनी फोटो लगाई थी |
भारत में सबसे ज्यादा फेसबुक फोल्लोवेर्स प्राइम मिनिस्टर मोदी के है (करीबन 45 मिलियन)
फेसबुक पे सबसे ज्यादा लाइक वाली फोटो बराक ओबामा के प्रोफाइल की एक फोटो है
फेसबुक पे सबसे ज्यादा फोल्लोवेर्स स्टार फुटबॉलर क्रिस्टिआनो रोनाल्डो के है |
facebook पर लगभग 30 मिलियन मरे हुए लोग हैं |
फेसबुक यूज करने वालो के लिए करीबन 70 अलग-अलग भाषाएं उपलब्ध हैं।
औसत व्यक्ति अपने फेसबुक अकाउंट को देखने में 18 से 20 मिनट तक खर्च करता है। यदि आप प्रत्येक फेसबुक यूजर को जोड़ते हैं, तो यह लगभग 20 बिलियन मिनट होगा |
फेसबुक में काम करने वाले इंजीनियर लाइक बटन को awesome बटन कहना चाहते थे |
ब्रिटियन में एक ब्लॉगर ने एक महिला को hire किया की वह उसको तामचे मरे जब भी वह फेसबुक चलाये |
लगभग हर दिन 600,000 प्रयास फेसबुक को हैक करने लिए किया जाता है |
आपके द्वारा साइन इन करने के बाद भी फेसबुक आपके द्वारा देखी जाने वाली साइटों को ट्रैक करता है |
फेसबुक पर किसी को अनफ्रेंड करने के लिए कई लोगों की हत्या की गई है |
3 में से 1 लोग फेसबुक ओपन करने के बाद अपने जीवन से अधिक असंतुष्ट महसूस करते हैं |
britain में, एक महिला को खुद को अपमानजनक संदेश भेजने के लिए नकली फेसबुक प्रोफाइल बनाने के लिए 20 महीने की जेल दी गई थी |
पीटर थिएल फेसबुक में पैसा लगाने वाले पहले व्यक्ति हैं |
फेसबुक पर हर 20 मिनट में 1 मिलियन लिंक साझा किए जाते हैं, 2 मिलियन दोस्तों से अनुरोध किया जाता है और 3 मिलियन संदेश भेजे जाते हैं |
सीरिया, चीन, वियतनाम, उत्तर कोरिया और ईरान ने फेसबुक पर प्रतिबंध लगा दिया है।
अगर फेसबुक एक देश होता, तो यह चीन, भारत, अमेरिका, और इंडोनेशिया के बाद दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा देश होता, सिर्फ अपने यूजर के कारण |
लगभग 7.5 मिलियन साइटों में फेसबुक लाइक या शेयर बटन शामिल हैं।
हर सुबह जब वे जागते हैं, तो 18-34 साल के 48% बच्चे अपना फेसबुक अकाउंट चेक करते हैं। उस जनसांख्यिकीय का 28% वास्तव में फेसबुक की जाँच करते हैं इससे पहले कि वे बिस्तर से बाहर निकलते हैं।
वीडियो फेसबुक पर सबसे अधिक साझा की जाने वाली सामग्री है |
सितंबर 2014 में, फेसबुक उपयोगकर्ताओं ने प्रति दिन एक सामूहिक 1 बिलियन वीडियो देखा। आज, यह आंकड़ा 4 बिलियन से अधिक है – और इनमें से 75% वीडियो दृश्य मोबाइल उपकरणों पर होते हैं |
फेसबुक पर फोटो अपलोड प्रति दिन 350 मिलियन हैं |
हर मिनट में 500,000 फेसबुक “लाइक” होते हैं |
हर 10 मिनट में फेसबुक पे 100,000 फ्रेंड रिक्वेस्ट आते हैं |
हर मिनट 150,000 संदेश भेजे जाते हैं फेसबुक पे |
रोजाना 745 मिलियन मोबाइल यूजर्स फेसबुक पे है |
फेसबुक पर हर सेकंड 20,000 लोग आते हैं। इसका मतलब है कि सिर्फ 18 मिनट में फेसबुक पर 11 मिलियन यूजर हैं |
हम आशा करते है की आपको हमारा ये पोस्ट पसंद आया हो | शुक्रिया Biography for facebook ceo पढ़ने के लिए |
पढ़े और भी ऐसे कई पोस्ट –
Pingback: Steve Jobs Success Story in Hindi by Biokatha.com - BioKatha.Com
Pingback: Top pubg player Hydra Dynamo Biography - BioKatha.Com
Pingback: Riyaz Aly biography in hindi by Biokatha.com - BioKatha.Com
Pingback: Biography of Jeff Bezos in hindi by Biokatha.com - BioKatha.Com
Pingback: Ratan Tata Biography in Hindi by Biokatha.com - BioKatha.Com
Pingback: Elon Musk Biography in Hindi by Biokatha.com - BioKatha.Com
Pingback: John Cena Biography in Hindi By Biokatha.com - BioKatha.Com
Pingback: Mangal Pandey Biography in Hindi by Biokatha.com - Biokatha.Com
Pingback: Bhagat Singh Biography in Hindi - Biokatha.Com
Pingback: Ashish Chanchlani Biography in Hindi by Biokatha.com - Biokatha.Com