Biography of MS Dhoni In Hindi
जब तक फुल स्टॉप नहीं आता , तब तक वाक्य पूरा नहीं होता |
आज करोड़ो आंखे नम है क्युकी “मैदान में अब माहि मार रहा है ये सुनाई नहीं देगा ” जो शेरो का शेर क्रिकेट मैदान पर दीखता था वो अब दिखाई नहीं देगा | थाला बनकर वो जरूर हमे अपना खेल दिखायेगा लेकिन भारत की जेर्सी में वो हमे फिर कभी नजर नहीं आएगा | जी हां दोस्तों , धोनी ने हाल ही में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास का एलान कर दिया है | इस एलान के आने के बाद से ही उनके करोड़ो Fans ये जानकार काफी दुखी हो गये की धोनी जिसकी वजह से हमने क्रिकेट देखना शुरू किया था , वो अब हमे फिर कभी इंडिया की जेर्सी में क्रिकेट मैदान पर क्रिकेट खेलते नहीं नजर आएंगे | कप्तान कूल के नाम से पुरे विश्व भर में अपना नाम कमा चुके धोनी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का फैसला ले चुके है | पर एक Fan होने के नाते हम सभी उनके Fan यही उन्मीद करते है की धोनी अपना एक फेयरवेल मैच जरूर खेले जहा हम उन्हें एक आखिर बार इंडियन जेर्सी में देख सके | खैर ये तो आने वाले वक़्त की बात है पर आपको ये जानकार ख़ुशी होगी की धोनी आने वाले आईपीएल में आपको खेलते जरूर नजर आएंगे | और ये काफी ख़ुशी की बात है | इसी के चलते आज का ये पोस्ट उन्ही के ऊपर लिखा गया है | जहा हम आपको उनके शुरआती जीवन से लेकर उनके रिटायरमेंट तक के सफर को बातएंगे | तो चलिए ज्यादा देरी न करते हुए शुरू करते है Biography of MS Dhoni In Hindi को |
शुरुआती जीवन और परिवार (Starting Life and Family)
झारखण्ड के रांची से निकला एक सावला सा लड़का जिसे आज पूरी दुनिया धोनी के नाम से जानती है इनका जन्म 7 जुलाई 1981 को बिहार जोकि अब झारखण्ड में तब्दील हो गया है वहा के रांची शहर में हुआ | धोनी एक राजपूत परिवार में पैदा हुए अपने माता-पिता के सबसे छोटे बच्चे थे | उनसे बड़े उनका एक भाई भी है जिनका की नाम नरेंद्र सिंह धोनी है , शायद आप यहाँ ये सोच रहे होंगे की हमने तो धोनी मूवी देखि है जिसमें कही भी उनके भाई की बात नहीं होती ,तो ऐसा है की धोनी अपने बड़े भाई से 10 साल छोटे है जिस वजह धोनी ने जब अपने क्रिकेट सिखने की शुरआत की थी तो उनके बड़े भाई तब तक झारखण्ड से दूर अल्मोड़ा में आके पढ़ने लगे थे , और वो खुद भी इस मूवी में अपना कोई योगदान नहीं जतना चाहते थे क्युकी इस मूवी में धोनी और धोनी के स्ट्रगल की बात की गई जहा उनके फिट नहीं बैठे थे | इसी वजह उनका मूवी में करैक्टर लेने से उन्होंने ही साफ़ माना कर दिया | पर जो एक करैक्टर उन्हें खूब सपोर्ट करता है वो है उनकी बड़ी बहन जयंती सिंह | साथ ही ये भी बता दे की धोनी के माता-पिता उत्तरखंड के रहने वाले है , पर अपने काम के करके चलते उनके पिताजी फिर रांची शिफ्ट हो जाते है , जहा उनके पिताजी पान सिंह एक प्राइवेट कंपनी में काम किया करते थे | तो वही उनकी माताजी जिनसे की धोनी सबसे ज्यादा प्यार करते है , उनकी माताजी का नाम देवीकी है जोकि एक ग्रहणी रही है | ये था धोनी का वो पूरा परिवार | जहा धोनी आज भी अपने परिवार के साथ रांची में रहते है |
Virat Kohli Biography (Click Here)
धोनी के बचपन का वो एक किस्सा (Childhood Story Of Dhoni)
दरअशल ये किस्सा तब का है जब धोनी स्कूल में पढ़ा करते थे साथ ही उन्हें क्रिकेट देखने और खेलने में काफी रूचि होने लगी तो उन्होंने क्रिकेट सिखने का फैसला किया और फिर उन्होंने अपने कोच चंचल भट्टाचार्य से क्रिकेट सिखने का निर्णय किया और फिर अगले ही दिन से वो स्कूल में क्रिकेट सिखने लगे | जिस वजह से उन्होंने शुरआत में तो ज्यादा प्रैक्टिस नहीं करनी पड़ती थी | लेकिन जैसे जैसे उनका क्रिकेट सिखने का सिलसिला आगे बढ़ता गया , उन्हें कोच ने बताया की धोनी हमेशा क्रिकेट खेलने से पहले शांत रहना क्युकी उन दिनों दूसरी टीम के लोग उनकी टीम को खूब छिड़ते थे , जिस वजह उनके कोच को ये लगता था की कही माही भी उनसे न लड़ले लेकिन धोनी जैसे आज कूल रहते है ठीक ऐसा ही एक बार जब उनकी टीम दूसरी टीम से हार गई तो उन्हें भी काफी गुस्सा आया लेकिन उन्होंने अपनी नाक को टेढ़ा किया और खुश हो कर वहा से चले गए | और फिर ऐसे ही एक बार उनके कोच ने अपने सभी स्टूडेंट को सजा सुनाई की कल आप स्कूल बस से नहीं बल्कि पैदल आओगे | जिसे सुनने के बाद हर किसी ने उनसे सवाल किया लेकिन धोनी ने कुछ भी नहीं पुछा और अलगे दिन ऐसे ही अपने बस के बिना स्कूल आये | उनके कोच चंचल भी उनकी सफलता का राज यही बताते है |
पढाई-लिखाई में कैसे थे धोनी ? (Education Qualification)
इस सवाल का जबाब तो आपको उनके धोनी मूवी में ही एक गाने से पता चल गया होगा | जहा धोनी खेलखुद को पढाई से भी ऊपर मानते है | और उन्हें शुरआत से ही पढ़ाई से ज्यादा मज़ा खेलखुद में ही आता था , न केवल क्रिकेट बल्कि फुटबॉल तो उनका फेवरेट खेल था , और साथ ही वह बैडमिंटन भी खेला करते थे | लेकिन जहा तक उनके पढ़ाई की बात करे तो ऐसा भी नहीं था की धोनी सिर्फ खेलखुद में ही अच्छे थे बल्कि वह तो अपनी पढ़ाई को भी अच्छे से किया करते थे | वो एक अलग बात है ऐसा वह अपने पिताजी के डर से किया करते थे | पर जैसे जैसे धोनी बड़े हुए तो उन्हें ये पता चल चूका था की अपने आगे की लाइफ में उन्हें क्या करना है इस वजह उन्होंने मात्र 12वीं तक की ही पढाई पूरी की और अपने भविष्य को क्रिकेट के मैदान में दे दिया |

Yogi Adityanath Biography (Click Here)
धोनी के क्रिकेट करियर की शुरआत से लेकर रिटायरमेंट तक का सफ़र ( Cricket Career to Retirement Journey of Dhoni)
कहते है न की जीवन जीना आसान नहीं होता और बिना संघर्ष कोई महान नहीं होता | ठीक ऐसा ही धोनी के साथ भी कई सारी चुनौतियां उनके लाइफ में आई , पर धोनी कभी उनसे डरे नहीं बल्कि हमेशा दुसरो से कुछ न कुछ जरूर सीखा जैसे अपने पिताजी से ये सीखा की अपने पैशन को आज नहीं फॉलो किया तो हम भी बिल्कुल अपने पिताजी की तरह ही रह जायेगे और अपने दोस्त सतोष जोकि उनके जिगरी दोस्त हुआ करते थे और हां भी उन्होंने ने ही धोनी को हेलीकाप्टर शॉट खेलना सिखाया था | ऐसे ही उनको अपने दोस्तों का साथ मिलता गया और जल्द ही वो दिन भी आया जब धोनी को इंडिया के जेर्सी में क्रिकेट खेलने का मौका मिला और वो दिन था 23 दिसंबर 2004 का जब धोनी ने अपना इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू किया ,जहा धोनी अपने पहले ही मैच में शून्य पर आउट हो गए लेकिन अपने 5 ही मैच में उन्होंने शतक जमाया और फिर जल्द ही साल 2005 में उन्हें टेस्ट क्रिकेट में भी डेब्यू किया | वहा भी धोनी ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा और फिर साल 2007 का वो टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप जोकि धोनी की लाइफ का टर्निंग पॉइंट बना और फिर यहाँ धोनी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और उनके नाम ICC के हर एक टूर्नमेंट का ट्रॉफी है जोकि सचमुच एक कमाल की बात है | अपने 15 साल के क्रिकेट करियर में धोनी ने कई उतार-चढ़ाव देखा लेकिन धोनी उन सबसे सिख लेकर आगे बढ़ते गए और फिर साल 2020 में 15 अगस्त को उन्होंने अपने रिटायरमेंट का एलान करके सभी को चौका दिया लेकिन हम सभी उनके इस फैसले का आदर करते है और उनके आगे आने वाले लाइफ के लिए उन्हें बहुत सारी शुभकामनाये देते है |

Chahal Love Story (Click Here)
महेंद्र सिंह धोनी की पर्सनल लाइफ ( Personal Life of Dhoni)
जहा तक बात उनके पर्सनल लाइफ की करे तो आज धोनी 40 साल के हो चुके है और उनकी शादी साक्षी सिंह रावत से साल 2010 में धोनी के जन्म दिन से करीबन 3 दिन पहले यानि की 4 जुलाई को देहरादून के उनके फार्महाउस में हुई थी | दरअशल साक्षी और धोनी दोनों ही बचपन से दोस्त रहे है | कैसे ? तो वो ऐसे की धोनी और साक्षी दोनो के पिताजी एक ही कंपनी में काम करते थे , और साक्षी और धोनी एक ही स्कूल में ही पढ़ाई किया करते थे | लेकिन तब इन दोनों के ज्यादा कुछ नहीं और फिर आगे साक्षी को देहरादून शिफ्ट होना पड़ा जिसके बाद दोनों काफी सालो तक अलग रहे लेकिन कहते है न की भगवान् आपकी जोड़ी ऊपर ही बनाकर भेजता है ठीक ऐसे ही उनके साथ भी जब धोनी अपने एक मैच खेलने की लिए कोलकाता आये हुए थे तो उन्हें एक होटल में रुकना था , जिसमें की साक्षी भी मौजूद थी जोकि अपना इंटर्नशिप कर रही थी और हां जिस दिन धोनी और उनकी मुलकात हुई थी उस दिन साक्षी का आखिर दिन था इंटरशिप का | जिस वजह दोनों मिले और धोनी ने उनके मैनेज से साक्षी का नंबर माँगा और और ऐसे ही दोनों के प्यार की शुरआत हुई और आगे चलकर दोनों ने शादी कर ली |

फिर काफी लम्बे समय बात साल 2015 को धोनी के 05 फेब्रुअरी के दिन धोनी के घर एक नन्ही सी राजकुमारी का जन्म हुआ जिसका की नाम ज़ीवा रखा गया और आज धोनी और उनका परिवार एक साथ मिलकर रांची के उसी जगह रहता है जहा से उनके क्रिकेट की शुरआत हुई | काफी कुछ उनके जीवन से हम सिख सकते है पर जो एक चीज हमने उनसे सीखी है की चुनौतियां चाहे कितनी भी आये , बस हौसला रखो और थोड़ा ठहरो , अपने चेहरे पर मुस्कान लिए और फिर चुनौतियों का सामना करो देखो जल्द आप भी सफल हो जाओगे | जय हिन्द , जय भारत |

Virat and Anushka Love Story (Click Here)
तो चलिए जल्दी से जान लेते है Mahendra Singh Dhoni के बारे में (Short Biography of MS Dhoni)
- Full Name\Real Name- Mahendra Singh Dhoni
- Nickname- Mahi, Thala, Dhoni
- Profession- Cricketer
- Age – 40 (At Present)
- Birthplace-Ranchi, Jharkhand
- Hometown- Ranchi, Jharkhand
- Nationality- Indian
- Zodiac –Cancer
- Weight- 75 Kg
- Height- 5feet 8 inch
- Date of Birth- 07 July, 1981
- School- DAV Jawahar Vidya Mandir , Ranchi
- Qualification- Only 12th
- College- Xavier College
- Religion- Hinduism
- Caste- Rajput
- Foodie Type- Non-Vegetarian
- Wife- Sakshi Singh
- Girlfriend- Prinyanka Jha(Died 2002),Laxmi Rai
- Marital Status – Married
- Favourite Actor- Amitabh Bachchan , John Abraham
- Favourite Actress- Deepika Padukone
- Favourite Player- Sachin Tendulkar,Adam Gilchrist
- Hobbies-Playing Football and Tennis,Swimming, Bike Riding
- Net Worth- 600Crore
- Fees Per Match- 35 Lakhs
उम्मीद करते है की आपको हमारा ये Biography of MS Dhoni In Hindi वाला पोस्ट पसंद आया हो | और अगर आया है तो कृपया इस पोस्ट को अपने दोस्तों और अपने चाहने वालो में शेयर करे | साथ ही एक प्यारा सा कमेंट भी जरूर करे | धन्यवाद आपका Biography of MS Dhoni In Hindi की इस पोस्ट को पढ़ने के लिए |