Gulzaar Chhaniwala Biography –
हेलो ! कैसे हो फ्यूचर के सुपरस्टारों आशा करता हु की अच्छे होंगे और लॉकडाउन का पालन कर रहे होंगे |
निवेदन :- घर पे रहे , सुरक्षित रहे

गुलज़ार छानिवाला एक ऐसा नाम जिसने की पिछले कुछ समय में म्यूजिक इंडस्ट्री में काफी धूम मचा रखा है | ख़ासतौर पर बात करे तो हरयाणवी म्यूजिक में तो वह हर जगह छाये हुये है | जैसे की सक्सेस सिर्फ एक दिन की मेहनत से नहीं मिलती है , वैसे ही कई लोग गुलज़ार को रातो-रात बने एक सुपरस्टार मानते है |
पर ये बात पूरी तरह से गलत है , हर किसी का अपना एक अलग स्ट्रगल होता है | वैसे ही गुलज़ार छानिवाला को आज इस मुकाम तक पहुंचने में कई साल लग गए | जी हां , वह करीबन 9 साल पहले से ही म्यूजिक लिखते और गाते है | पर अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने साल 2018 में अपनी एक पहचान बनाई | क्या आपको उनका अलसी नाम पता है ? कैसे फौज में जाने वाला लड़का गाना गाने लगा ?
कैसे म्यूजिक बीट बनाना सीखे ? ऐसे ही कई सवालों और उनके जीवन के बारे में आज आपको पता चलेगा | तो पूरा पोस्ट अच्छे से पढ़े और जाने हरयाणवी म्यूजिक के एक धमाकेदार कलाकार गुलज़ार छानिवाला के बारे में |
तो चलिए जानते है गुलज़ार छानिवाला के बारे में –
शुरआती जीवन –
गुलज़ार छानिवाला जिनका की असली नाम आशीष शर्मा है , तो आशीष शर्मा उर्फ़ गुलज़ार का जन्म आज से करीबन 8, 281 दिन पहले यानि की 12 सितम्बर , 1997 को महाभारत जैसे युद्ध और पावन नगरी के स्थान यानि की हरयाणा के भवानी में हुआ | जानता हु की बहुत बढ़ा-चढ़ा कर बताया है , पर थोड़ा एडजस्ट कर लेना | हां तो आगे जानते है, गुलज़ार का जन्म एक मध्य वर्ग परिवार में हुआ , जहा वह 3 भाई-बहेनो के बीच 2 नंबर पर जन्मे बच्चे थे |
उनकी एक बड़ी दीदी है , जिन्होंने की उनकी सक्सेस पाने में काफी मदद की है , आगे आपको इसके बारे में पता चलेगा | गुलज़ार बचपन से ही दोस्तों यारो में जीने वाले इंसान थे | जिस वजह आज भी वह अपनी सक्सेस का सबसे बड़ा हिस्सा अपने दोस्तों को ही मानते है |

पढाई-लिखे में कैसे थे गुलज़ार-
अपने शुरआती 4 साल हरयाणा में बिताने के बाद वह और उनका परिवार राजस्थान आ गए , दरअशल उनके पिताजी एक सरकारी कर्मचारी थे , जिस वजह से उनका तबादला हरयाणा से राजस्थान हो और , जहा उन्होंने अपनी शुरआती पढाई से लेकर मैट्रिक तक की पढाई पूरी की | गुलजार पढाई-लिखाई में भी काफी अच्छे थे , जिस वजह से उनके टीचर उनकी छोटी-मोटी शरारतो को माफ़ कर दिया करते थे |
गुलज़ार को शुरआत में गाना गाने में कोई दिलचस्पी नहीं थी , वह तो बस एक नेवी अफसर बनना चाहते थे | पर एक बार उनके स्कूल में एक डांस कॉम्पिटिशन हो रहा था , जिसमें की उन्होंने भी हिस्सा लिया | और वह उस डांस कम्पटीशन में जीते भी , जीतने के बाद उन्होंने खुद से कहा की ” एक दिन में अपने खुद के गांव में नाचूँगा ” और दुसरो को भी नाचूंगा | जिस के बाद से ही वह गाने लिखने लगे और अपने दोस्तों के बीच अपना लिखा हुआ गाना गाके सुनाते थे |
जिस पर की शुरआत में तो उन्हें कोई अच्छा नहीं कहता , पर एक दोस्त ने सलाह दी की भाई पंजाबी गाने बहुत चल रहे है , पंजाबी गाने लिखो | और गुलज़ार को खुद भी पंजाबी गाने काफी ज्यादा पसंद थे | तो वह पंजाबी गाने लिखने लगे और अपने दोस्तों को सुनाने लगे , इस बार उनके दोस्तों ने भी उनकी खूब तारीफ की |
कैसे गुलज़ार छानिवाला नाम पड़ा ? Gulzaar Chhaniwala Biography
अपने दोस्तों को अपने लिखे गाने सुनाने वाला गुलज़ार अब अपने स्कूल में काफी फेमस हो गया था | अपने लिखने की कला की वजह से ही उनके दोस्तों ने उनका नाम गुलज़ार रख दिया | और छानिवाला की बात की जाए तो जब वह हरयाणा वापिस आये तो उन्होंने अपना पूरा नाम छानिवाला , इसीलिए रखा क्युकी वह राजस्थान में जिस जगह रहते थे , उस जगह का नाम छानिवाला था | इसी को लेकर उन्होंने अपना पूरा नाम गुलज़ार छानिवाला रख लिया |
कैसे सीखा म्यूजिक बीट बनना? Gulzaar Chhaniwala Biography
आज आप उनके हर गाने को काफी प्यार देते है | पर एक वक़्त ऐसा था जब उनका कोई भी गाना , कोई नहीं सुनना चाहता था , सिवाय उनके दोस्त के जिन्होंने उनका हमेशा साथ दिया | गुलजार अपने दोस्तों के कहने पर यूट्यूब पर जब आये तब , वह सिर्फ बिना म्यूजिक बीट वाले गाने यूट्यूब पर अपलोड किया करते थे |
जिस वजह उनके चैनल पर बहुत कम व्यूज आते थे , और वही इस टाइम पंजाबी म्यूजिक काफी ज्यादा पॉपुलर हो रहा था | जिस देख गुलजार ने भी म्यूजिक बीट सिखने का फैसला किया , और वह अपनी दीदी के लैपटॉप को लेकर दिन-भर म्यूजिक बीट इंटरनेट से ही सीखा करते थे | एक बात आपको बताते चले की उनकी दीदी का ये लैपटॉप, उनको सरकार की तरफ से मिला था |

कैसे भाई की एक सलाह ने बदली ज़िन्दगी ?
दरअशल जब वह अपना पहला म्यूजिक वीडियो बनवाने के लिए गए , तो उनका पहला गाना चार कड़े वाला एक पंजाबी गाना था | जोकि उतना ज्यादा पॉपुलर तो नहीं हुआ , जितना ही गुलज़ार और उनके दोस्त चाहते थे | इसी के बाद गुलज़ार म्यूजिक को छोड़ना चाहते थे , और वह कनाडा जाकर वहाँ एक अच्छी सी नौकरी करना चाहते थे |
यहाँ तक की उन्होंने अपने पासपोर्ट के लिए भी अप्लाई कर दिया था , पर तभी उनके छोटे भाई ने कहा की ” भैया आप अपने गाने हरयाणवी में लिखा करो , क्युकी यहाँ कोई ज्यादा कम्पेशन में नहीं है और हरयाणवी भाषा अपनी पहचान है | तभी उन्हें एक हरयाणवी गाना लिखा , जिसका की नाम फाड़ फाड़ था | ये लिख अब वह बस इसे लॉच करना चाहते थे , पर उनके पास इतने पैसे नहीं थे की वह इस गाने को लॉच कर पाए | लेकिन उनके दोस्तों ने उनको खूब सपोर्ट किया और इस गाने की रिकॉर्डिंग सोनेटेक म्यूजिक में करवाया |
इस गाने की लॉच डेट 31 अगस्त ,2018 रखी गयी | इस गाने के लॉच होते है | ये गाना लोगो के बीच पॉपुलर हो गया और यही से गुलज़ार को एक अपनी अलग पेहचान मिल गयी | इसके बाद तो एक के बाद सुपरहिट हरयाणवी गाने दिए गुलज़ार ने , और हां , अपने दोस्तों की वजह से यहाँ पहुंचे गुलज़ार अपने हर वीडियो में अपने दोस्तों को भी शामिल करते है | हम उम्मीद करते है गुलज़ार ऐसे ही सुपरहिट गाने फ्यूचर और भी लाते रहेंगे |
क्या गुलज़ार अब इस दुनिया में नहीं रहे? Gulzaar Chhaniwala Biography
दरअशल ये न्यूज़ टिकटोक पे काफी वायरल हो रही है गुलज़ार अब इस दुनिया में नहीं रहे | ऐसे न्यूज़ पहले भी काफी वायरल हुए है जैसे की यो यो हनी सिंह की मौत , या फिर जॉन सेना की मौत ही क्यों ना हो | कोई भी एक वीडियो लेता है और उस पर एक सैड सा गाना लगा देता है जिससे की लोगो को लगता है की अब वह इंसान इस दुनिआ में नहीं रहा और लोग उस वीडियो को शेयर करना शुरू कर देते है जिस से की वह वीडियो वायरल हो जाता है | पर हम आपको बात दे की ऐसा कुछ भी नहीं और गुलज़ार ठीक ठाक अपने घर पर है |
वो खुद भी चौके थे जब उन्होंने इस न्यूज़ को सुना , और हां ये न्यूज़ सबसे पहले उनकी माँ ने सुना तो उनकी माँ काफी घबरा सी गयी और अपने घर के नीचे गई तो उन्हें उनका लाडला बेटा गुलज़ार एक कुर्शी पर बैठा दिखा और फिर उन्होंने ही गुलज़ार को ये बात बताई | जिसके बाद गुलज़ार ने अपनी माँ को समझया की ये सब झूठ है | और इंस्टाग्राम पे लाइव आके सबको बताया की वह अभी ज़िदा है | तो ये न्यूज़ पूरी तरीके से गलत है दोस्तों |

जल्दी से जानिए गुलज़ार के बारे में सब कुछ – Gulzaar Chhaniwala Biography
- Full Name- Ashish Sharma
- Nickname- Gulzaar Chhaniwala, Gulzaar
- Profession- Singer, Model, Music Director, Music Producer, Youtuber
- Weight- 58Kg
- Height- 5ft 8in
- Date of Birth- 12 September, 1997
- Birthplace- Bhivani,Haryana,India
- Zodiac- Virgo
- Nationality- Indian
- Hometown- Bhiwani , Haryana
- School- Not Known
- Qualification- Doing College Study
- College- In College Now
- Religion- Hinduism
- Caste- Brahmin
- Family- Not Disclose
- Girlfriend- Not Known
- Hobbies- Singing, Write Song, Spent time with Friends
- Net Worth- 40-50 lakh (Approx)
जानिए गुलज़ार के बारे में कुछ बहुत ही जबरदस्त फैक्ट्स –
- गुलज़ार छानिवाला का असली नाम आशीष शर्मा है |
- गुलज़ार छानिवाला एक ब्राह्मण परिवार के है |
- गुलज़ार छानिवाला की बड़ी बहन और एक छोटा भाई भी है |
- गुलज़ार छानिवाला अभी अपने कॉलेज की पढाई पूरी कर रहे है |
- गुलज़ार छानिवाला का पहला गाना 4 कड़े वाला था |
- गुलज़ार छानिवाला बचपन में एक नेवी ऑफिसर बनना चाहते थे |
- गुलज़ार छानिवाला को क्रिकेट खेलने का काफी शौक है |
- गुलज़ार छानिवाला पहले पंजाब गाने लिखा और गाया करते थे |
- गुलजार छानिवाला का पहला हरयाणवी गाना फाड़ फाड़ था , जिसे उन्होंने 10 रूपये देकर सोनेटेक में रिकॉर्ड करवाया था |
- गुलज़ार छानिवाला ने सभी कुछ इंटरनेट की मदद से ही सीखा है |
- गुलज़ार छानिवाला ने 11वीं और 12वीं की पढाई जालंधर पंजाब से की है |
- गुलज़ार छानिवाला के इंस्टाग्राम पे करीबन 6 लाख फॉलोवर्स है |
आशा करते है की आपको हमारा ये पोस्ट पसंद आया हो और अगर पसंद आया है कृपया तो एक कमेंट जरूर करे | थैंक्स Gulzaar Chhaniwala Biography
और भी पोस्ट पढ़े -Click Here