Half Engineer Biography in Hindi
कभी-कभी हमे अपने अंदर का टैलेंट दुसरो से पता चलता है | क्या? ऐसे क्यों लिखा मैंने , ये सोच रहे है , तो आपको आगे इसके बारे में पता चल जायेगा , की मैंने ऐसा क्यों लिखा | दरअशल आज जिस की बायोग्राफी आप पढ़ने जा रहे हो , उसे पहले खुद ये नहीं पता था की , आखिर उसके अंदर कौन-सा टैलेंट है? पर कहते है ना , अगर आपको खुदपर भरोशा हो तो भगवान् भी आपकी मदद करते है | तो ऐसे ही कुछ लाखो दिलो को जीत रहे मनीष शर्मा के साथ हुआ | मनीष शर्मा , अब ये कौन है ? जी हाफ इंजीनियर का नाम तो आप सभी जानते ही होंगे | वह आपको हमेशा यूट्यूब के ट्रेंडिंग पेज पे दिख जाएंगे | तो उसी हाफ इंजीनियर चैनल के फाउंडर है मनीष शर्मा | अपनी वीडियोस से लाखो दिलो को जीत आज वह इंडिया के टॉप यूटूबेरो में से एक है | वह अपनी देसी स्टाइल और कॉमेडी की वजह से लोगो के बीच बहुत ही पॉपुलर है | साथ ही साथ अपने वीडियोस से लाखो लोगो को सोशल मैसेज भी देते है | आज उनके चैनल पर करीबन 20 लाख सब्सक्राइबर्स होने ही वाले है | आज जहा वह है वहा आने में उन्हें काफी सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा , पर कभी हार ना मानने का जूनून रख आज इस मुकाम पर पहुंचे है मनीष शर्मा |

Source:- Half Engineer Facebook
तो चलिए जानते है हाफ इंजीनियर के फाउंडर मनीष शर्मा के बारे में –
मनीष का जन्म 4 सितम्बर, 1995 को गुरुगांव जोकि अब गुरुग्राम के नाम से प्रचलित है वहा के बादशाहपुर में उनका जन्म हुआ | मनीष की मम्मी को कॉमेडी मूवी देखना काफी पसंद है , और वह खुद भी एक हसमुख महिला है | जिस वजह से उनके अंदर ये गुण बचपन से ही घर कर बैठा था | उन्हें राम से ज्यादा कृष्णा अच्छे लगते क्युकी वह बहुत शरारती और सभी को हसाते थे | इतने नटखटो को देख मनीष कैसे पीछे रहते ? वह भी बचपन में खूब शरारत किया करते , है पर , कभी किसी का दिल नहीं दुखाते , हमेशा लोगो को हसाते थे | उनके बचपन के दोस्त बताते है की जब भी मनीष मिलता तो हमारे चेहरे पर खुद-बा-खुद हसी आ जाती | यहाँ तक की उनकी फॅमिली में कोई अगर दुखी हो तो मनीष उसे झटपट से हँसा देते | उन्हें कभी भी किसी का मायुस चेहरा देखना पसंद ही नहीं था |
पर बचपन से इतने हसमुख मनीष और लोगो के चेहरे पर हसी लाने वाले मनीष को उनका ये टैलेंट अभी तक नहीं पता था ? सही में कितने आश्चर्य की बात है ना की इतने हसमुख बच्चे को उसका ये टैलेंट दुसरो ने बताया ? मनीष जितने ही शरारती थे उससे कई अधिक वह पढाई में अच्छे थे | जी हा , बिलकुल वह पढाई में अपने क्लास के टोपरस की लिस्ट में आते है | जिस वजह से उनके टीचर भी उनकी छोटी-मोटी शरारतो को नजरअंदाज कर दिया करते थे | उन्होंने अपनी स्कूलिंग DAV स्कूल , गुरुग्राम से की वहा से अपनी 12th क्लास साइंस स्ट्रीम से काफी अच्छे नंबरो से पास कर , वह आगे इंजीनियर बनने के लिए BSAITM कॉलेज में अपना एडमिशन ले लेते है | और वहा से इंजीनियरिंग की पढाई शुरू करते देते है |
पर इसी वक़्त भगवान् को कुछ और ही मंजूर था | उनके पिता जी का किसी कारण से देहांत हो जाता है | जिससे की मनीष बिलकुल ही टूट से जाते है | और कुछ महीनो तक उन्होंने दोस्तों से मिलना भी बंद कर दिया था , पर फिर अपनी माँ के कहने पर वह खड़े उठते है और अपनी पढाई को आगे जारी रखते है | कुछ समय बाद उनकी लाइफ फिर से नॉर्मल हो जाती है और वह फिर से अपने दोस्तों को खूब हँसाने लगते है | फिर मनीष अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री लेकर , वह अपनी फॅमिली की पूरी Responsibility अपने कंधे पर ले लेते है और एक अच्छी सी कंपनी में जॉब करने लगते है |
इन्हे भी पढ़े –
Carryminati
Ashish Chanchlani
Round2Hell
Ratan Tata
जहा अब उनकी जिंदगी काफी अच्छी बीत रही होती है | और, वह ऑफिस में अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती-मजाक करके अपने दोस्तों को हसाते थे | जिसे देख उनके एक दोस्त ने बोला की ” यार ! तू इतनी अच्छी कॉमेडी करता है , तुझे तो अपना ये टैलेंट दुनिया को दिखाना चाहिए ” इसे सुनकर वह भी सोच में पढ़ गए | और आगे के कुछ हफ़्तों तक वह इस बात को सोचते रहे की , हां! मैं भी अपना ये टैलेंट लोगो को दिखा सकता हु और लोगो के लाइफ में हसी ला सकता हु |

अपने इसी मकशद को लेकर उन्होंने फेसबुक पर अपना एक पेज बनाया “हाफ इंजीनियर ” के नाम से और फिर उस पे अपने कॉमेडी वीडियोस को डालने लगे | जिसे की बहुत लोगो ने पसंद किया और वह जल्द ही लोगो को बीच एक चर्चा का विषय बन गए |
फिर आगे चलकर उन्होंने यूट्यूब पे अपने वीडियोस डालने शुरू किये , ये साल था 2017 जब वह यूट्यूब पे आये , और यहाँ भी वह आते ही अपने कॉमेडी और देसी स्टाइल की वजह से जल्द ही फेमस हो गए | उसके बाद उन्होंने कई सारे वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पे डाले , जिसे की कई लाखो लोगो ने देखा और उनके वीडियोस को पसंद किया | उसके बाद मनीष अब फुल टाइम के लिए यूट्यूब पे आये और अपनी जॉब छोड़ दी |
Half engineer

Source:- Half Engineer Facebook
मनीष के सबसे अच्छे दोस्त है एलवीश , और हां , एलवीश के भी सबसे अच्छे दोस्त मनीष ही है , ये दोनों एक दूसरे को बहुत सपोर्ट करते है | हम यही चाहते है की इन दोनों की दोस्ती ऐसे ही बानी रहे और ये दोनों हमे अपने वीडियोस से ऐसे ही एंटरटेन करते रहे |
चलिए अब ये जान लेते है की मनीष यूट्यूब से कितना पैसा कमाते है |
half engineer के इतने सब्सक्राइब है की सबको उनके इनकम के बारे में जानने की इक्छा तो रहती है पर manish ये बताने से हमेशा कतराते रहते है और उन्होंने कभी इसका ज़िर्क अपनी वीडियोस में भी नहीं किया है|
पर हम आपको कुछ रिसर्च के माध्यम से बता सकते है की वह अराउंड हर महीने 4 से 5 लाख रुपया कमा रहे है| ये तो सिर्फ वह यूट्यूब पे एड्स से कमा लेते है | पर आज वह इसे भी ज्यादा पैसे कमा रहे है |आशा करता हु आपको पता चल गया होगा की क्यों हमने उनके बारे ये कहा था की शुरू में मनीष को उनका खुद का ये टैलेंट नहीं पता था ,पर जब उन्हें दुसरो ने ये बताया , तो उसके बाद वह कभी रुके नहीं |
तो चलिए जल्दी से जान लेते है Half Engineer(Manish Sharma) के बारे में (Short Biography)
- Full Name- Manish Sharma
- Nickname- Manu , Half Engineer
- Profession- Youtuber , Tiktoker , Engineer
- Weight- 65 Kg
- Height- 5feet 6inch
- Date of Birth- 4 September, 1995
- Birthplace- Gurugram , Haryana, India
- Age – 24(At Post Time)
- Zodiac- Virgo(Internet Research)
- Nationality- Indian
- Hometown- Gurugram, Haryana
- School- DAV PUBLIC SCHOOL, Gurugram
- Qualification- B.Tech
- College- BSAITM
- Religion- Hinduism
- Caste- Ahir
- Marital Status- Unknown
- Chest- 36
- Waist-30
- Father- Not Known
- Mother- Not Known
- Brother- Not Known
- Sister- Not Known
- Girlfriend\Affairs- Not Known
- Favourite Actor – Shah Rukh Khan
- Favourite Actress – Alia Bhatt
- Hobbies- Travelling , Writing, Making Videos
- Foodie Type- Non-Vegetarian
कुछ बहुत ही जबरदस्त फैक्ट्स हाफ इंजीनियर यानि मनीष शर्मा के बारे में –
- मनीष शर्मा एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है |
- मनीष शर्मा सिग्रेट और शराब को हाथ भी नहीं लगाते |
- मनीष शर्मा को यूट्यूब का चॉकलेट बॉय भी बोला जाता है |
- मनीष शर्मा का सपना कनाडा घूमना है |
- मनीष शर्मा के टिकटोक पे आज करीबन 2.5 मिलियन से भी ज्यादा फोल्लोवेर्स है |
- मनीष शर्मा के यूट्यूब चैनल पे आज करीबन 2 मिलियन सब्सक्राइबर्स है |
- मनीष शर्मा को लोगो को हँसाना बचपन से ही बहुत पसंद था |
- मनीष शर्मा यूट्यूब से पहले फेसबुक पे अपने वीडियोस डाला करते थे |
- मनीष शर्मा के सबसे प्रंसदीदा यूटूबेर एलवीश और हर्ष बेनीवाल है |
- मनीष शर्मा के 12th में 94% मार्क्स आये थे |
- मनीष शर्मा खुद ही अपना स्क्रिप्ट लिखते है |
आशा करता हु की आपको हमारा ये पोस्ट पसंद आया हो और अगर आया है तो कृपया करके हमे एक कमेंट जरूर करे | थैंक्स half engineer की इस पोस्ट को पढने के लिए |
और भी पोस्ट पढ़े – Half Engineer
Pingback: Mangal Pandey Biography in Hindi by Biokatha.com - Biokatha.Com