Mumbiker Nikhil Biography in Hindi-
निवेदन:- पोस्ट में अगर कोई कमी हो तो जरूर बताना आपका एक Comment हमारे Post को और अच्छा कर सकता है | …..

सच्चा इरादा हो तो इंसान क्या कुछ नहीं कर सकता है ऐसा ही कुछ Mumbiker Nikhil ने किया है | आज वह Youtube पर Vlog बनाने वाले सबसे बड़े इंडिया के Vlogger है जोकि अपने Vlog से लाखो लोगो को Inspire करते है साथ ही उन्हें भी Youtube पर Vlog बनाने के लिए प्रेरित करते है |
आज एक आम घर का लड़का इंडिया का सबसे बड़ा Vlogger है शायद Internet की जो एक सबसे अच्छी बात है वो यही है की आज एक आम घर का लड़का\लड़की भी अपना Talent दिखा के अपने Family को Proud Feel करा सकता है जोकि पहले नहीं था All Thanks to Jio |
आज के हर नए Youtube Vlogger के Inspiration Mumbiker Nikhil , जिन्होंने की बहुत कुछ खोया है अपनी लाइफ में तब जाके उन्हें ये मुकाम हासिल हुआ |
कैसे Depression को मात देकर बने Youtube Vlogger ? क्यों अपनी अच्छी खासी नौकरी छोड़ी ? किस एक लड़की ने उनकी ज़िन्दगी बदली ? क्यों Vlogger बनने का फैसला किया ? किस से Inspire होकर Vlogger बने ? क्यों गायत्री मंत्र पढ़ा करते थे ? ऐसे ही सवालों और उनके लाइफ के बारे में आज आपको इस पोस्ट में पता चलेगा |
तो पोस्ट को पूरा पढ़े ताकि आप Mumbiker Nikhil से जुड़े सभी चीजों को अच्छे से जान पाए | तो चलिए बिना किसी देरी के अब शुरू करते है Mumbiker NIkhil Biography In Hindi को |
शुरआती जीवन (Starting Life)
Mumbiker Nikhil उर्फ़ Nikhil Sharma का जन्म 4 नवंबर , 1991 को मुंबई के महाराष्ट्र में हुआ | Nikhil एक बिल्कुल ही साधारण परिवार में जन्मे अपने माता पिता के पहले बच्चे थे |
वही उनकी एक छोटी बहन भी है जोकि Red Chilli में ग्राफ़िक डिज़ाइनर का काम करती है | निखिल के पिताजी का नाम अनिल शर्मा है , जोकि एक मूवी थ्रेटर में मैनेजर थे फिर बाद में जा कर उन्होंने ही उस थ्रेटर को खरीद लिया और उस थ्रेटर के मालिक बन गए |
वही उनकी माताजी का नाम सितारा शर्मा है जोकि एक ग्रहणी रही है | निखिल भी औरो बच्चो की तरह ही अपनी माँ से सबसे ज्यादा प्यार करते है | निखिल जहा जन्मे वहा उनके माता पिता के साथ साथ उनके दादा-दादी भी रहा करते थे | जिस वजह से बचपन में निखिल अपने दादा और दादी के सबसे ज्यादा Close रहे | उनके दादा हमेशा उनको अपने कंधे पर लिए पूरा मोहल्ला घुमाया करते थे |
साथ ही उनकी दादी ने उन्हें ये पहले ही बता दिया था की वह Hero Type ही कुछ काम करेगा अपने जीवन में , उनकी दादी ने ऐसा इसलिए भी कहा था क्युकी जब निखिल 3 साल के थे उनके पापा ने उन्हें एक छोटा सा कैमरा गिफ्ट दिया जिसमें Camera में हमेशा देख निखिल मुस्कुराया करते थे साथ ही उन्हें टीवी देखना का बड़ा ही शौख था जो भी देखा उसे शीशे के सामने जाकर दोहराया करते थे इसी को देख उनकी दादी ने ये बोला की बड़ा होकर Nikhil Camera से जुड़ा ही कुछ काम करेगा | निखिल भी शुरू से टीवी पर लोगो के देख हमेशा ये सोचते कि मैं भी हीरो ही बनुगा |
अपने दादा के पास हमेशा रहने वाले निखिल अब उनसे अलग हो जाते है क्युकी उनके दादा और उनके पिताजी के बीच कुछ लड़ाई हो जाती है जिस वजह से निखिल के पापा निखिल और पूरी फॅमिली को लेकर महाराष्ट्र से मुंबई आ जाते है यहाँ वह अपना अलग घर लेकर रहने लगते है जिसके कुछ महीनो बाद ही जब निखिल अपना चौथा जन्मदिन मनाने वाले होते है उनके दादाजी की तबियत ख़राब हो जाती है
और फिर उनके दादाजी अब इस दुनिया को छोड़ निखिल से बड़ी दूर चले जाते है | निखिल बहुत दिनों तक दुखी रहते है लेकिन फिर अपनी दादी को अपने पास देख वापिस से अपनी ज़िन्दगी सही कर लेते है |
पढाई-लिखाई में कैसे थे निखिल ? (Education)
पढाई-लिखाई में कैसे थे निखिल ? ये सवाल जब उनसे कोई पूछता है तो उनका एक जवाब होता है और वो जबाब है की ” मैं बड़ा नाकारा था अपनी पढाई में मेरा जैसा ना बने” | दरअशल निखिल की शुरआती पढाई मुंबई के ही लोकल स्कूल से शुरू हुई , जहा वह बिल्कुल ही अपनी पढाई में नाकारा थे | नाकारा थे मतलब की पढाई करना नहीं चाहते ऐसा नहीं है ,बल्कि पढाई तो वह करते ही थे लेकिन उन्हें कुछ ज्यादा समझ में नहीं आता था |
जिस वजह से जब वह 5 क्लास में आये तो यहाँ आने के बाद वह 5th क्लास में Fail हो गए | कैसे भी करके उनकी मम्मी ने उन्हें दुबारा Exam देकर पास करवा लिया | लेकिन फिर जब निखिल 8 क्लास में आये तो यहाँ भी वह अपनी इस क्लास में Fail हो गए |
फिर कैसे भी करके वह इस क्लास में पास हुए | इसके बाद निखिल बस उतना पढ़ा करते थे जिससे की वह अपने Exam में पास हो जाया करते थे | निखिल बताते है की उन्हें कभी किसी Subjects में 50 से ऊपर मार्क्स ही नहीं मिले लेकिन कैसे भी करके वह सिर्फ पास हो जाया करते थे |
इसी बीच उनके साथ फिर एक दुर्घटना हो गयी उनकी दादी भी उनसे दूर चली गई | फिर निखिल कुछ दिनों तक दुखी रहे लेकिन अपनी लाइफ दादी की कही बात की मेरा पोता हीरो बनेगा इसी को लेकर उनका सपना पुरा करने के में जुट गए |
कैसे भी करके अपनी 12वीं क्लास को पास किया उसके बाद जल्द ही उन्होंने अपना Admission Rizvi Institute of Management Studies & Research Mumbai में करा लिया जिसमें की वह Hotel Management को Pursuing कर रहे थे |
लेकिन यहाँ भी उनके पहले सेमेस्टर के ख़त्म होते होते उन्हें ये पता चल गया की पढाई उनके बस की बात नहीं क्युकी वह अपने पहले सेमेस्टर के सभी Subjects में बस Fail होते होते बचे थे |
Shraddha Kapoor Love Story (Click here)
कैसे आये Depression में ? (How Nikhil get into Depression?)

तो जब निखिल अपने कॉलेज के Second Year में थे तो उन्होंने कतार और जेट एयरवेज में Interview दिया जहा वह दोनों ही Interview में सेलेक्ट किये जिसके बाद उन्होंने कतार एयरवेज में जाने का फैसला किया | वहा जाने के बाद वह काफी खुश थे अपना पूरा मन लगाकर काम कर रहे थे |
वही कतार में काम करते करते उन्हें कैमरा में Videos बनाने का शौख चढ़ गया जिसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर कई सारी ट्रिप्स की वीडियोस बनाया करते थे | उसके बाद करीबन 6 साल तक काम करने के बाद उन्होंने मुंबई अपने घरवालों के पास आने का फैसला किया और एक लम्बा Vacation लेकर मुंबई वापिस आ गए |
यहाँ आने के बाद उनके साथ काफी बुरे बुरे हादसे हुए पहला तो ये की यहाँ आने के बाद उन्होंने कई Business में पैसे लगाए जोकि सारे डूब गए उसके बाद जब उन्होंने दुबारा कतार एयरवेज Join करने का सोचा तो उसी के कुछ दिनों बाद उनके पिताजी की देहांत हो गया |
जिसके बाद निखिल Depression में चले गए वो कहते भी की ” मेरे पिताजी की देहांत हार्ट अटैक वजह से हुई क्युकी उन्हें उनके ही किसी दोस्त ने बिज़नेस में धोका दे दिया था ” बहुत दिनों तक घर में अकेले रहने के बाद उनकी माँ ने उन्हें फिर से हौसला दिया और उसके बाद उन्होंने फिर ये फैसला किया अब वह यही रहकर अपने पापा का बिज़नेस चलाएंगे |
Varun Dhawan Biography In Hindi (Click Here)
कैसे आये Youtube पर ? (How to Come on Youtube?) (Mumbiker Nikhil Biography in Hindi)
अपने पापा का बिज़नेस अच्छे से चला रहे निखिल अब भी पुरे तरीके से खुश नहीं थे क्युकी उन्हें ये Satisfaction नहीं मिल पा रहा था की वो जो कर रहे है वो सही भी है की नहीं और साथ ही जो करना चाहते थे क्या वह वो कर पा रहे है | तो इसी सवाल को तलाशने के लिए उन्होंने अपने फ़ोन में Youtube चैनेलो को देखना शुरू किया जिसके बाद उन्हें एक बाइक वाली वीडियो बहुत अच्छी लगी | उस वीडियो को देखने के बाद उन्होंने ये सोचा की ” ऐसा तो मैं भी कर सकता हु ” और फिर उन्होने ऐसा ही किया |
तो ऐसे ही शुरू हुई उनकी Youtube Journey जहा शुरआत में तो उन्होंने बहुत सारे Negative Comment मिले लेकिन इस सब Negative Comment पर ज्यादा ध्यान ना देकर वह अच्छे Comment को पढ़ा करते थे | इन्ही अच्छे कमेंटों को पढ़ते वक़्त उन्हें एक ऐसा कमेंट मिला जिसने की उनको Rider Vlogger बना दिया या यूँ कहले की Vlogger बनाने की Inspiration दे गया |
उस कमेंट में ये लिखा था की ” निखिल भाई ! आप भारत के Casey Neistat हो ” इसी कमेंट के बात उन्होंने Casey Neistat के बारे में सर्च किया तो उन्हें ये पता चला की Casey भी उन्ही की तरह ही Youtube Videos बनाते है |
जिसके बाद उन्होंने भी Casey से बहुत कुछ सीखा जैसे एक अच्छा Camera उसकी Quality , Cameras के Angle और फिर इन्ही सब चीजों को सिख निखिल अब बहुत ही अच्छे Youtube Vlogger बन गए थे |
किस लड़की ने उनकी ज़िन्दगी बदली ? (Which girl changed his life?)
वैसे तो निखिल की ज़िन्दगी में काफी सारी लड़किया आयी पर किसी से भी उनका Relation ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया | लेकिन जब वह पहली बार shanice shrestha से मिले तो इनसे निखिल का जुड़ाव काफी अच्छा हो गया |
Nikhil और shanice की मुलाकात सावधान इंडिया के Audience में हुई | जी हां,, निखिल ने सावधान इंडिया जैसे शो में भी काम किया है और केवल उन्होंने सावधान इंडिया बल्कि उन्होंने Starplus के भी एक Serial में काम किया है |
हालांकि जैसे जैसे उनकी Mentality बढ़ती गई वह समझ गए की उन्हें हीरो नहीं बल्कि एक Youtuber ही बनना है | सावधान इंडिया के सेट पर मिलने के बाद निखिल और shanice अब एक अच्छे दोस्त बन गए जिसके बाद Nikhil को हमेशा Motivate करते हुए shanice उन्हें सपोर्ट करती Nikhil तुम जल्द ही Youtube पर छाने वाले हो |
इसके बाद जो एक बड़ा योगदान shanice का उनकी लाइफ में रहा वो था की निखिल को सोशल मीडिया कैसे काम करता है ? Social मीडिया से पैसे भी कमाए जा सकते है ? ये सब पता नहीं था तो सारी बाते उन्हें shanice ने ही बताई साथ ही निखिल को सोशल मीडिया Influencer बनाने में shanice का बहुत ही बड़ा हाथ था |
निखिल भी Shanice को अपनी लाइफ में आने वाले इंसानो में सबसे ज्यादा क्लोज मानते है | हालांकि ना तो कभी निखिल ने और ना ही shanice कभी इस बात का खुलासा किया है की वह Relationship में है |
पर दुनिया तो ये जानती है ना की आप जिसके साथ ज्यादा टाइम Spend करते हो जिसकी सबसे ज्यादा बात करते हो Even की आपकी ज्यादातर वीडियोस में जो एक पर्सन सबसे ज्यादा दिखता है वो कैसे आपका प्यार नहीं हो सकता | तो सकता है ये एक Rumour हो पर आगे देखते है |
क्यों निखिल गायत्री मंत्र पढ़ा करते थे ? (Why Nikhil used to recite Gayatri Mantra?)
तो इसके पीछे की वजह ये थी की उन्हें शुरआत में हकलाने की आदत थी जिस वजह से वह गायत्री मंत्र पढ़कर अपने हकलाने की आदत को Overcome कर रहे थे | दरअशल निखिल आज भी कई शब्दो को बहुत जल्दी बोल देते है क्युकी वह कुछ शब्दो में हकला जाते है |
शुरआत में तो वह बहुत ज्यादा हकलाया करते थे यहाँ तक जो एक बार जब वह अपनी पहली Date पर गए थे तो वहा उन्हें उस लड़की ने जिसके साथ वह Date कर रहे थे उसने उन्हें Reject कर दिया क्युकी निखिल तब बहुत ज्यादा हकलाते थे जिसके बाद निखिल ने अपने इस हाकलने की आदात को कम करने के काफी मेहनत की वही उन्हें ये पता चला की गायत्री मंत्र पढ़ने से हकलाना कम हो जाता है जिसके बाद फिर धीरे धीरे उन्होंने अपने हकलाने की आदात को कम किया |

तो चलिए जल्दी से जान लेते है Nikhil Sharma के बारे में (Short Biography) (Mumbiker Nikhil Biography in Hindi)
- Full Name- Nikhil Anil Sharma
- Nickname- Mumbiker Nikhil,Nikhil
- Profession- Youtuber , Model,Actor
- Channel Type- Vlogging
- Age – 29( at 2020)
- Birthplace- Mumbai , Maharashtra
- Hometown- Mumbai , Maharashtra
- Present Address- Pawai, Mumbai
- Nationality- Indian
- Zodiac – Scorpio
- Weight- 80 Kg
- Height- 5feet 8 inch
- Date of Birth- 04 November, 1991
- School- Local School (Not Known Perfectly)
- Qualification- Hotel Management
- College- Rizvi Institute of Management Studies and Research,Mumbai
- Religion- Hinduism
- Girlfriend\Affairs – Shanice(Youtuber)(Rumour)
- Marital Status – Unmarrid
- Hobbies- Travelling , Bike Riding, Party , Reading
- Net Worth- 60 to 75 Lakh (Per Year Approx from Youtube)
- Salary – 10 to 12 Lakh(Per Month with Sponsorship)
- Bike Collection-KTM Duke,Tiger Trimph,Bajaj Eliminatior, Audi A4
आशा करते है की आपको ये पोस्ट पसंद आया हो और अगर आया है तो कृपया हमे एक कमेंट जरूर करे और अगर कुछ कमी रह गयी हो तो आप हमे बताये क्युकी आपका एक कमेंट हमारे लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है | थैंक्स Mumbiker Nikhil Biography in Hindi पढ़ने के लिए
और भी कई पोस्ट पढ़े– Mumbiker Nikhil Biography in Hindi
agar aap sahi mei ek Vlogger banane ka soch rahe to ye Camera aapko Initially boost up dega.. aur ha aap apne Phone se kar sakte jab aap us se Comfortable feel karo to hi Kisi Camere ko Lena Warna nahi,
