Sandeep Maheshwari Life Story
आज इंडिया में 65% युथ की पापुलेशन है| जिस देश में इतने युथ हो, उस देश के लोग तो मनो की जमीन से लेकर आसमान अपने मुठ्ठी में करना चाहेंगे| पर अकसर देखा जाता है की अगर युथ को एक सही दिशा ना मिले तो वह भटक जाता है| जिस वजह से उसका करियर नहीं बन पाता है| इसीलिए युथ को सही दिशा मिलाना बहुत जरूरी है| जिसे संदीप माहेश्वरी बखूबी निभा रहे है| वह अपने youtube वीडियोस से लाखो नये जनरेशन के युवाओ को प्रेरित करते है और उन्हें सही दिशा दिखाने में उनकी काफी मदद भी करते है| उनके सेमिनार में ना केवल युथ आते है बल्कि उनके पेरेंट्स,टीचर सब को वह अपनी सोच से प्रेरित करते है| ख़ासतौर पे जब हमारे देश में यूथ की पापुलेशन इतनी हो तो,उसका एक सही दिशा में होना काफी जरूरी है| संदीप माहेश्वरी ना केवल मोटिवेशनल स्पीकर है बल्कि वह एक सक्सेसफुल Entrepreneur भी है|
तो चलिए जानते है संदीप माहेश्वरी के बारे में-
संदीप माहेश्वरी का जन्म 28 सितम्बर,1980 में दिल्ली के एक मिडिल क्लास फॅमिली में हुआ था| उनके पिता एक एल्युमीनियम का बिज़नेस किया करते थे| वह अपने बचपन में काफी ज्यादा शरारत किया करते थे| जिससे की उनके स्कूल वाले और उनके आस-पास के लोग उनकी काफी शिकायत किया करते थे| संदीप को अपनी जिमेदारियो का अहसास अपने बचपन से हो गया था, जब उनके पीता का एल्युमीनियम का बिज़नेस बंद हो गया| वह अपने स्टार्टिंग के दिनों में अपने फॅमिली के लिए p.c.o जैसे सेंटर पे बैठा करते थे| लेकिन संदीप ने कभी इसका रिग्रेट नहीं किया| वह कहते है की आज जो चीजे हमे बुरी लग रही होती है वह बाद में चल कर हमारे लिए ही कुछ अच्छा कर रही होती है |
संदीप माहेश्वरी और उनकी गर्लफ्रेंड-
10th पास करने के बाद जब वह 11th में आये तो उन्हें नेहा नाम की लड़की से प्यार हो गया | कुछ दिनों के बाद जब ये बात उनके टीचर्स को पता चली तो उन्होंने दोनों को अपने कम्पार्टमेंट को पास करने के लिए अलग-अलग कर दिया| जब संदीप 12th में आये तो उन्होंने काफी मेहनत की और 12th में 85% लेकर सबको चौका दिया, पर उनकी गर्लफ्रेंड जो बाद में जाकर उनकी पत्नी बनी| उन्होंने पुरे स्कूल में टॉप कर दिखाया | है न कितने मजे की बात|
संदीप माहेश्वरी के फॅमिली के बारे में जाने-
उनकी माता का नाम-शकुंतला रानी माहेश्वरी
उनके पीता का नाम-रूप किशोर माहेश्वरी
उनकी पत्नी का नाम-नेहा माहेश्वरी
उनको नेहा से एक बेटा है और एक बेटी है- हम उनके नाम जानने में कामयाब नहीं हो पाए कृपया आपको अगर पता चले तो हमे जरूर बताये-ईमेल या कमेंट के जरिये-
संदीप माहेश्वरी का बिज़नेस क्या है-
संदीप माहेश्वरी का financial स्टेटस अच्छा ना होने की वजह से उन्हें स्टार्टिंग में खूब स्ट्रगल किया| पर उनकी लगन ने उन्हें कभी डिमोटिवेट नहीं किया और वह एक सक्सेसफुल entreprenuer बन गए| आप को जानकार हैरानी होगी की संदीप का नाम वर्ल्ड रिकार्ड्स में भी दर्ज है| उनके नाम 10000 फोटो को क्लिक करने का और वह भी 122 मॉडल्स के और सिर्फ 10 घंटे और 45 मिनट में उन्होंने खींचे थे| है ना कमाल की बात| उनकी पहली कंपनी का नाम ‘mash audio visuals pvt. ltd.’ था| पर वह शुरू के छह महीनो में ही बंद हो गया| उसके बाद उन्होंने अपनी नयी कंपनी ‘imagesbazaar’ के नाम से शुरू की 2006 में और उसके बाद तो संदीप ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा| और-तो-और उनके नाम काफी सारे अवार्ड्स भी है-
-creative entrepreneur of the year
-start youth achiever award
-young creative entrepreneur award और भी बहुत सारे अवार्ड्स है उनके नाम|
संदीप माहेश्वरी के कुछ inspire करने वाले Quotes-
संघर्ष इंसान को मजबूत बनाता है.
फिर चाहे वो कितना भी कमजोर क्यों न हो,
अगर हरने से डर लगता है तो,
जितने की इच्छा कभी मत रखना
अमीर इतने बनो की आप कितनी भी कीमती चीज़ को चाहो तब खरीद सको…
कीमती इतने बनो की इस दुनिया का कोई अमीर से अमीर भी आपको खरीद ना सके……
आप हमेशा इतने छोटे बनिए की हर व्यक्ति आपके साथ बैठ सके,
और इतने बड़े बनिए की आप जब उठे तो कोई बैठा ना रहे….
सफलता का मिलना तय है,
देखना तो यह है की आप उसकी कीमत चुकाने को तैयार हो या नहीं
संदीप माहेश्वरी youtube से कितना पैसा कमाते है-
संदीप माहेश्वरी के 10 मिलियंस से भी ज़्यादा सब्सक्राइबर्स है आज उनके youtube चैनल पर, तो youtube से कितना कमा लेते होंगे|
आप में से ज्यादातर लोग यह सोचते होंगे की संदीप डायरेक्ट ही youtube के adsense से पैसे कमाते होंगे, पर यह सच नहीं है-
तो क्या वह youtube से पैसे कमाते ही नहीं है-
हां,तो दोस्तों कुछ रिसर्च से हमे ये पता चला की वह youtube से पैसे नहीं बल्कि और others प्लेटफार्म से पैसे कमाते है-प्ले स्टोर और other सोशल मीडिया से
youtube के जरिये बस वो अपने नाम को ब्रैंड बना रहे है |
कैसे जाते है संदीप माहेश्वरी के शो में – क्लिक करे
संदीप माहेश्वरी के यूट्यूब चैनल का लिंक –
हमारे और भी पोस्ट पढ़े –
Pingback: Harsh Beniwal Biography in hindi Biokatha.com - BioKatha.Com