Sumit Goswami Biography-
हेलो ! कैसे हो फ्यूचर के सुपरस्टारों आशा करता हूँ की अच्छे होंगे और लॉकडाउन का पालन कर रहे होंगे |
निवेदन :- घर पे रहे सुरक्षित रहे। ……

पिछले कुछ सालो में हरयाणवी म्यूजिक ने जीतना नाम बनाया है , उतना शायद ही किसी और म्यूजिक चैनल ने अपना नाम बनाया हो | आज हर कोई हरयाणवी म्यूजिक का फैन है | और जहा म्यूजिक की बात हो , वहा सिंगर ना आये ऐसा तो हो ही नहीं सकता है क्युकी किसी भी म्यूजिक भाषा की पहचान उनके सिंगर्स ही रखते है | वैसे ही हरयाणवी म्यूजिक की पहचान बनकर आज सुमित गोस्वामी हमारे बीच है |
इस बन्दे ने आज हर किसी को अपने म्यूजिक का फैन बना रखा है | फिर चाहे वह छोटा बच्चा हो या कोई बड़े-बुजुर्ग सभी उनके गाने सुनते है और हां, एक गाना ही है जो ना तो कोई जाती , धर्म , या राज्य देखता है | अगर गाना अच्छा लगा तो फिर आप कोई भी हो आपको वो गाना सुनना अच्छा लगेगा | इसी लिए शायद हरयाणा के साथ-साथ सुमित राजस्थान में भी काफी फेमस है और उनके गाने वहा भी धूम मचा रहे है |
पर सुमित की आज की इस सफलता के पीछे कई हाथ और भी है , जोकि आज आपको इस पोस्ट में आगे पता चलेगा | कैसे कभी माँ-बाप भी गाने के लिए सपोर्ट नहीं किया करते थे? कैसे ताऊ के लड़के ने साथ दिया ? क्यों फेमस होने के बाद भी नाईट में जॉब किया करते थे ? तो ऐसे ही बहुत से सवालों के जबाब आज आपको इस पोस्ट में मिलेगा और उनके जीवन के बारे में भी बहुत कुछ पता चलेंगे | तो इस पोस्ट को पूरा पढ़े |

तो चलिए जानते है सुमित गोस्वामी के बारे में –
शुरआती जीवन
सुमित गोस्वामी का जन्म आज से करीबन 8,576 दिन पहले यानि की 18 नवंबर,1996 को फौजियों की धरती हरयाणा के सोनीपत के दतौली गांव में हुआ | जहा सुमित हिन्दू परिवार में जन्मे अपने परिवार के सबसे पहले बच्चे थे | वही उनके 2 छोटे भाई और भी है | उनके पिता का नाम रामकिशोर गोस्वामी है , जोकि एक किसान है , और साथ ही उनका एक ट्रांसपोर्ट का व्यपार भी है |
वही उनकी माता जी का नाम पुष्पा गोस्वामी है , जोकि एक ग्रहणी है | उनके दो छोटे भाई और भी है जिनके नाम अजित और अंक्ति है | वह दोनों अभी अपनी पढाई पूरी कर रहे है | सुमित अपने बचपन में काफी शरारती थे , वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर खूब सारी शरारत किया करते थे | और हां , जैसे के सभी बच्चे अपने बचपन में सबसे ज्यादा माँ के पास रहते है और वह सामने ना दिखे तो रोने लगते है , वैसे ही सुमित भी जब अपनी माँ से दूर होते तो वह खूब रोया करते थे |
सुमित पढाई लिखाई में कैसे थे ?
वैसे सुमित ने अपने दिए एक इंटरव्यू में बताया की वह पढाई में एक आम से ही बच्चे थे , उन्हें लिखने से ज्यादा टीचर को उत्तर सुनना काफी पसंद था | उन्हें प्रशनो के उत्तर बड़ी जल्दी ही याद हो जाता था , पर जब स्कूल में टेस्ट होते तो वह उसमे एवरेज नंबर ही ला पाते थे क्युकी उन्हें लिखना पसंद नहीं था | सुमित ने अपनी शुरआती पढाई हरयाणा , सोनीपत के गवर्नमेंट स्कूल से की है , जहा उन्होंने अपनी 10वीं तक की पढाई पूरी की है |
अपनी 10वीं की पढाई पूरी करने के बाद वह सोनीपत के ही गवर्नमेंट कॉलेज से पोलिटिकल इंजीनियरिंग करने लगे , और वहा से अपनी इंजीनियर की पढाई पूरी कर वह फिर जॉब करने लगते है , उन्होंने साल 2016 में अपनी इंजीनियरिंग पूरी की थी | उसके बाद से ही वह सोनीपत के किसी कंपनी में जॉब करने लगे थे |

गाना गाने का शौख कैसे हुआ ? sumit-goswami-biography and Story
ये शौख उन्हें अपने स्कूल के दौरान ही हुआ , जब वह कक्षा 4 में पढाई कर रहे थे तब उन्होंने स्कूल में हुए एक प्रोग्राम में कई बच्चो को गाते हुए देखा , तो उन्हें भी मन हुआ की मैं भी इस प्रोग्राम में गाना गाऊगा | और हां, यहाँ एक बात जानकार आपको काफी हैरत होगी की उनको गाने गाने का हुनर , उनके ही पिता से मिला| जी हां , जो पिता उनके गाना गाने को सपोर्ट नहीं करते थे , सुमित बताते है की गाना गाने का हुनर मैंने अपने पापा से ही सीखा , मेरे पापा हमेशा घर आते तो कुछ ना कुछ गुन-गुनाते थे , जिस वजह से मुझे भी गाना गुन-गुनाने का शौख हो गया |
और एक बार मैंने अपने पापा से पूछा की आप गाना क्यों गाते हो तो उन्होंने बताया की मैंने गाना अपने पिताजी श्री इन्दर गोस्वामी(Grandfather) से सीखा है , वह कुछ पलो में ही गाने के राग बना दिया करते थे | तो यहाँ एक बात साबित होती है की सुमित को गाना गाने का हुनर अपने पूवजो से ही मिला था | अपने स्कूल में वह काफी सारे गाने गया करते थे और उन गानो के राग बनाकर अपने दोस्तों को भी सुनाया करते थे | यही से उन्होंने गाना सीखना शुरू किया था |
आखिर क्यों माँ-बाप सपोर्ट नहीं किया करते थे ?
इसके पीछे की वजह बिलकुल आम है आज से 12 से 13 साल पहले सभी माँ-बाप अपने बच्चो को डॉक्टर, इंजीनियर बनाना चाहते थे , तो वही सुमित के माता पिता भी चाहते थे की उनका बेटा एक इंजीनियर बने | सुमित भी अपने माँ-बाप की बात हमेशा मानते थे , और उन्होंने कभी भी अपनी पढाई को नहीं छोड़ा | साथ ही एक बार उन्होंने अपने माँ-बाप से सिंगर बनने की जिज्ञासा व्यक्त की तो उनके माँ-बाप ने उन्हें खूब डांटा था |
पर सुमित उनकी बात से कभी दुखी नहीं हुए , और वह खुद ही पढाई करने के बाद अपने दोस्तों के घर जाकर गाना सीखा करते थे |उनके दोस्त उन्हें खूब सपोर्ट भी किया करते थे | खासतौर पे उनके ताऊ के लड़के सेंकी(Sankey) उनको बहुत सपोर्ट किया करते थे , यहाँ तक अपने माँ-बाप से लड़कर वह सुमित के साथ गाना सीखा करते थे | सुमित भी अपने दिए गए इंटरव्यू बताए की उनकी सक्सेस के पीछे सबसे बड़ा हाथ उनके ही ताऊ के लड़के सेंकी का है |

आखिर क्यों फेमस होने के बाद भी नाईट जॉब किया करते थे सुमित ? sumit-goswami-biography and story
तो ये बात भी उन्होंने अपने दिए गए एक इंटरव्यू में बताया की जब उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री लिए तो उन्होंने जल्द ही सोनीपत के किसी कंपनी में अपना इंटरव्यू दिया, जिस में की वह सेलेक्ट हुए | उसके करीबन 2 साल तक उन्होंने उस कंपनी में जॉब किया | उनका जॉब करने के पीछे एक और मकसद ये भी था की वह अपने म्यूजिक वीडियो के लिए पैसे जुटा सके , जिससे की वह आगे चलकर अपना गाना लॉच कर सके |
इसी से जब उनके पास कुछ पैसे हुए तो और कुछ पैसे की मदद सेंकी ने कर दी , जिसके बाद उनका पहला गाना साल 2018 में आया जिसका की नाम कारोबार था , इस गाने को कोई ज्यादा पहचान तो नहीं मिली पर , इस गाने के बाद उनके फॅमिली वाले भी उनको सपोर्ट करने लगे | इस गाने पे 3 महीने में मात्र 4 लाख ही व्यूज आ पाया था, पर सुमित इस से निराश नहीं हुए और आगे चलकर उन्होंने एक और गाना लॉच किया |
जिसका की नाम गंगवार विथ बावली ट्रेड था , जोकि यूट्यूब पर आते ही हिट हो गया और इस गाने ने सुमित को अपनी एक पहचान दी जिसके बाद तो फिर सुमित ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा , हलाकि वह चाहते तो अब अपनी जॉब छोड़ सकते थे पर उन्होंने ऐसा नहीं किया और फिर आगे के कुछ महीनो तक उन्होंने रात में जॉब और दिन में गाने लिखा करते थे | अपनी एक के बाद एक सुपरहिट गाने से सभी का दिलजीत सुमित आज लाखो दिलो की धड़कन है | इतने फेमस इंसान की अगर कोई गर्लफ्रेंड ना हो तो सुनार आश्चर्य होता है , पर ये बात बिलकुल सही है की वह अभी सिंगल है |

जल्दी से जानिए सुमित गोस्वामी के बारे में – sumit-goswami-biography with short biography
- Full Name- Sumit Kishore Goswami
- Nickname- Sumit , Sumi
- Profession- Singer, Youtuber
- Weight- 58Kg(Approx)
- Height- 5ft 5in
- Date of Birth- 18 November, 1996
- Birthplace- Datauli,Haryana,India
- Zodiac- Scorpio
- Nationality- Indian
- Hometown- Datauli , Haryana
- School- G.S.S. Sonepat , Datauli
- Qualification- Engineer
- College- Govt. College of Sonepat
- Religion- Hinduism
- Caste- Brahmin
- Father- Ram Kishore Goswami
- Mother- Pushpa Goswami
- Brother- Ajit Goswami , Ankit Goswami
- Marital- Unmarried
- Girlfriend- Not Known
- Hobbies- Singing, Write Song, Spent time with Friends, Travelling
- Favourite Sport- Cricket , Wrestling
- Favourite Player- Vijendra Singh, Geeta Phogat
- Favourite Actor-Ajay Devgn
- Net Worth- 30-40 lakh (Approx)

जानिए सुमित गोस्वामी के बारे में बहुत ही जबरदस्त फैक्ट्स –
- सुमित ने पहली बार 5वीं कक्षा में गाना गया था |
- सुमित के पापा को भी गाना गाना पसंद था |
- सुमित के दादा जी भी गाने के राग बनाया करते थे |
- सुमित के भाई अजित ने उनको बहुत सपोर्ट किया है |
- सुमित अगर सिंगर ना होते तो वह एक इंजीनियर बनाकर किसी कंपनी में जॉब कर रहे होते |
- सुमित का पहला गाना जिसने की 100 मिलियन व्यूज क्रॉस किया “आज मेरे यार की शादी” थी |
- सुमित गोस्वामी और गुलज़ार छानिवाला दोनों बहुत अच्छे दोस्त है |
- सुमित क्लास 9वीं से ही गाने लिखने लगे थे |
- सुमित को गाने लिखने का आईडिया उनके दोस्तों को देखकर आता है |
- सुमित कोई भी नशे वाली चीजों का सेवन नहीं करते |
- सुमित को कुश्ती देखना काफी पसंद है |
- सुमित भोलेनाथ के बहुत बड़े फैन है तभी उन्होंने अपने गर्दन पे भोलेनाथ का टैटू करवा रखा है |
आशा करते है आपको हमारा ये पोस्ट पसंद आया हो और अगर आया है कृपया एक कमेंट जरूर करे | प्लीज दोस्तों कमेंट में जरूर बताया करे की आपको हमारी लिखी हुयी बायोग्राफी अच्छी लगी की नहीं और अगर कोई सलाह हो तो जरूर दे ताकि हम आपकी सलाह से अपनी पोस्ट को और अच्छा कर सके |
और भी पोस्ट पढ़े