Sundar Pichai Biography
आज हमारे देश का हर युवा अपने दम पर अपने सपने पुरे करना चाहता है और उन्हें हासिल करके भी दिखाना चाहता है | पर उनमें से कुछ युवा कुछ चीजों का आभाव होने मात्र से ही वह पीछे हट जाते है | वही पर कुछ युवा अपने सपनो के लिए अपने ही आभाव को सहारा बनकर अपनी ज़िन्दगी में कुछ कर गुजरते है |
आज हम उन्ही कुछ युवा में से एक दुनिया के सबसे बड़े कंपनी के CEO सुन्दर पिचाई की बात करने जा रहे है | कैसे एक सपना और सपने के लिए की गयी मेहनत आपको हर वह चीज दिला सकती है जो आप चाहते हो | सुन्दर ना केवल आज भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल बन गए है |
तो चलिए आज जानते है सुन्दर पिचाई के बारे में-
सुन्दर पिचाई का जन्म 12 जुलाई, 1972 में तमिल नाडु की राजधानी चेन्नई में एक तमिल परिवार में हुआ था | उनका पूरा नाम सुन्दरराजन पिचाई है |सुंदर के पिता का नाम रघुनाथ पिचाई और माता का नाम लक्ष्मी पिचाई है। सुंदर का बचपन मद्रास के अशोक नगर में बीता। सुन्दर की स्कूलिंग जवाहर स्कूल से हुई जहा से उन्होंने अपनी 10th की पढाई पूरी की और आगे उन्होंने फिर आई.आई.टी. चेन्नई में स्थित वना वाणी स्कूल से 12वीं की पढ़ाई की | सुन्दर बचपन से ही पढाई में काफी होसियार थे |हम सभी भारतीयो का एक सपना होता है, जो की एक इंजीनियर बनना चाहते है | उनका सपना होता है अपनी इंजीनियर की पढाई वो IIT से करे | उसके लिए वह दिन रात काफी मेहनत करते है और केवल 1% स्टूडेंट्स ही iit में एडमिशन ले पाते है |उन्ही 1% स्टूडेंट्स में सुन्दर पिचाई ने अपना नाम दर्ज कराया और अपने सपनो को पूरा करने के लिए वह IIT खडग़पुर आये और वहा से उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री ली | IIT खड़गपुर में उनके टीचर्स ने उन्हें स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से पी.एच.डी करने की सलाह दी पर सुन्दर ने एम.एस और एम.बी.ए. किया। उन्होंने stratford university से ‘मटेरियल साइंसेज एंड इंजीनियरिंग’ में मास्टर ऑफ़ साइंस किया और पेनसिलवेनिया विश्वविद्यालय के ‘व्हार्टन स्कूल’ से प्रबंधन (एम.बी.ए.) की शिक्षा पूरी की।
सुन्दर पिचाई और गूगल का सफर-
वैसे तो सुन्दर अपनी पढाई के बाद काफी अच्छी कंपनी में जॉब भी करने लगे थे | फिर उन्हें गूगल का नाम पता चला जिसमें की उन्ही जैसे लोगो को वह कंपनी ढूंढ रही थी | सुन्दर ने भी गूगल का साथ सन 2004 में अपना लिया | जहाँ उन्हें ‘उत्पाद प्रबंधन’ और ‘नई खोजों और नए विचारों’ से सम्बंधित कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गयी। इसके तहत उन्होंने गूगल Chrome, Chrome और OS और गूगल ड्राइव जैसे उत्पादों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ-साथ उन्होंने गूगल maps और g-मेल जैसे महत्वपूर्ण उत्पादों के ऐप्लीकेशन डेवलपमेंट में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 19 नवम्बर 2009 में सुन्दर पिचाई क्रोम OS का प्रदर्शन किया और उसके बाद Chromebook को सन 2011 में जांच व् परिक्षण के लिए उतारा गया। जांच और परिक्षण के बाद सन 2012 में इसे ग्राहकों के लिए उतारा गया | लेकिन कहते है ना, की आपको स्टार्टिंग करने में काफी दिक्कत आती है वैसे ही कुछ सुन्दर के साथ भी हुआ | जब सुन्दर को लगा की Google का भी अपना एक ब्राउज़र होना चाहिए तो उन्होंने अपने इस आईडिया को अपने सीनियर के सामने रखा पर उन्होंने इसे यह कह कर रिजेक्ट कर दिया की ये बनाने में काफी पैसे बर्बाद होंगे और कोई इसको इस्तमाल भी नहीं करेगा | पर सुन्दर ने हार नहीं मानी और गूगल के फाउंडर लारी पेज से बात करके उन्हें राज़ी भी कर लिया | उसके बाद तो सब कुछ एक इतिहास है | गूगल की सफलत के पीछे सुन्दर का भी उतना ही बड़ा हाथ है जितना की किसी और का |
उनकी वजह से गूगल को सफलता मिलता देख उन्हें कई अन्य बड़ी-बड़ी कोम्पनिओ के CEO(चीफ एग्जीक्यूटिव अफसर) बनने के अवसर आये पर उन्होंने कभी गूगल का साथ नहीं छोड़ा और इसी को देखकर गूगल के अन्य सभी मेंबर्स ने उन्हें 10 अगस्त,2015 को गूगल का CEO बना दिया | आगे आने वाले गूगल की एक और कंपनी के CEO बने सुन्दर पिचाई, जिसका की नाम अल्फाबेट है अब सुन्दर गूगल के साथ-साथ अल्फाबेट के भी CEO है | सुन्दर पिचाई ने आई.आई.टी. खड़गपुर के कॉलेज मेट अंजलि के साथ विवाह किया। पिचाई दंपत्ति के दो बच्चे हैं।
सुन्दर पिचाई के बारे में कुछ जानकारी-
पूरा नाम: सुंदरराजन पिचाई
जन्म तिथि: 10 जून, 1972
जन्म स्थान: मदुरै, तमिलनाडु, भारत
पिता: रघुनाथ पिचाई
माँ: लक्ष्मी पिचाई
पत्नी: अंजलि पिचाई
बच्चे: 2 (काव्या पिचाई, किरण पिचाई)
सुंदर पिचाई की शिक्षा:
सुंदर पिचाई की स्कूली शिक्षा:
उन्होंने जवाहर विद्यालय, अशोक नगर, चेन्नई से स्कूली शिक्षा पूरी की और वनवाणी मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल से बारहवीं कक्षा पूरी की थी.
बीटेक: आईआईटी खड़गपुर
मास्टर ऑफ साइंस (MS): स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, अमेरिका
एमबीए: पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल, अमेरिका
सुंदर पिचाई की हॉबी: फुटबॉल और क्रिकेट
सुन्दर पिचाई इतने बड़े कंपनी के CEO है तो वह गूगल से सालाना कितना कमाते होंगे | चलिए हम आपको बताते है की वह करीबन $242 मिलियन हर साल कमा रहे है | आपको इंडियन रुपए के हिसाब से बता दे तो वह करीबन 15 arab रुपया सालाना कमा रहे है | यह कुछ न्यूज़ और रिसर्च से पता चला है |sundar pichai biography
और भी पोस्ट पढ़िए